फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आदित्य पंचोली भी जाएंगे जेल

Fri, 28 Jun 2013 03:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से जिया खान की वजह से चर्चा में रहे पंचोली परिवार अब एक नयी वजह से विवादों में है। इस बार विवाद सूरज पंचोली को लेकर नहीं उनके बाप आदित्य पंचोली को लेकर है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के मुताबिक फिल्म एक्टर आदित्य पंचोली ने गुरुवार देर रात अपने पड़ोसी की पिटाई कर दी। घायल पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि अभी तक पुलिस ने आदित्य पंचोली को रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार उनकी किसी वक्त भी गिरफ्तारी हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक आदित्य पंचोली ने भार्गव पटेल नाम के शख्स पर हमला किया। पेशे से अध्यापक भार्गव की उम्र 55 वर्ष है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज को बतौर सुबूत जमा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली इन दिनों जेल में हैं। उन पर अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें