आदित्य धर परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर और यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
आदित्य धर की सफलता
आदित्य धर अपनी हालिया फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद सुर्खियों में हैं। तीन महीने के अंतराल में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में कुल मिलाकर ₹3,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म निर्माता आदित्य धर और यामी गौतम ने इस साल की शुरुआत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उन्हें 'आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि आदित्य को फिल्म के निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ।