ब्लॉकबस्टर रही हैं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपने छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1,780 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है।
इससे पहले पिछले साल आई ‘धुरंधर’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब आदित्य धर इस सफलता के बाद फिर से रणवीर सिंह के साथ मिलकर नई फिल्म को भी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं। फिलहाल फैंस को फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।