'धुरंधर 2' के बारे में पीयूष मिश्रा ने कही यह बात
पीयूष मिश्रा ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को एक वास्तविक सिनेमा बताया। उन्होंने कहा कि प्रचार और सिनेमा के बीच एक पतली रेखा होती है, लेकिन ‘धुरंधर’ असली फिल्म है। उन्होंने फिल्म की पटकथा की खूब प्रशंसा की और कहा, 'यह सिर्फ प्रचार नहीं है, यह एक अच्छी फिल्म है।'
पीयूष से पहले कई सितारों ने भी की तारीफ
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की प्रशंसा करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, करण जौहर, आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन जैसी कई बड़ी हस्तियों ने फिल्म की तारीफ की है। 'धुरंधर 2' को लेकर अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'बेहतरीन अभिनय, शानदार तकनीक और अच्छा संगीत वाली फिल्म है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को और भी अच्छा बना दिया।' वहीं आलिया भट्ट ने भी रणवीर सिंह और फिल्म की टीम की सराहना की।
'धुरंधर 2' का कलेक्शन
‘धुरंधर द रिवेंज’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की जगह हमजा लेता है। फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और कई कलाकार भी हैं। इस फिल्म ने आज रविवार को अभी तक 11वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। वहीं 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल अभी तक 784.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।