फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज के कैंसल होने पर आदित्य धर ने मांगी माफी, मलयालम और कन्नड़ शो को लेकर कही यह बात

Wed, 18 Mar 2026 08:02 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditya Dhar Apologises On Dhurandhar 2 Preview Shows: आदित्य धर ने मलयालम और कन्नड़ शो के कैंसल होने पर दर्शकों से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह को भी बताया है।
विज्ञापन
धुरंधर 2 - आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ गुरुवार, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन कई लोग 18 मार्च को सबसे ज्यादा उत्साहित थे, क्योंकि फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज से एक दिन पहले खास प्रिव्यू शो रखे थे। प्रशंसक सिनेमाघर जाने के लिए निकले ही थे कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में किसी वजह से कई शो रद्द हो गए। निर्देशक आदित्य धर ने अपने प्रशंसकों से इसके लिए माफी मांग ली है। साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

विज्ञापन

क्यों कैंसल हुए शो?
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से कुछ जगहों पर शो रद्द हो गए। खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के कई शो प्रभावित हुए। हिंदी वर्जन के ज्यादातर शो शाम 5 बजे से ठीक चल रहे हैं, जबकि तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे। मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से चलेंगे।

आदित्य ने मांगी माफी
आदित्य धर ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि अगर आपके थिएटर में डब वाला वर्जन नहीं चल रहा, तो आप रिफंड ले सकते हैं या हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। टीम ने कहा कि असुविधा के लिए बहुत खेद है, लेकिन फैंस का प्यार उनके लिए बहुत कीमती है।

कब रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आधिकारिक तौर पर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, आर माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
विज्ञापन

'धुरंधर 2: द रिवेंज' की कहानी
रणवीर सिंह जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जो पहले गैंगस्टर को हराने के बाद खूंखार आतंकवादी हमजा अली मजारी बन जाता है। उसे 'शेर-ए-बलूच' का नाम मिलता है। पहली फिल्म के बाद अब वह कराची के अंडरवर्ल्ड में गहराई से जुड़ जाता है। कहानी उसके अतीत पर जाती है, जहां आर. माधवन का किरदार अजय सान्याल उसे इस खतरनाक मिशन के लिए भर्ती करता है।

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर एक्ट्रेस निमिषा नायर के साथ बदसलूकी, दी गई धमकी; वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें