शाहरुख़ ख़ान के बड़े बेटे आर्यन ख़ान की फ़िल्मी पारी का धमाकेदार आगाज़ हो सकता है। एचटी में छपी ख़बर के मुताबिक़ निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक साथ धूम 4,5 और 6 बनाने का फ़ैसला कर लिया है।
'धूम 4' में सलमान ख़ान के होने की संभावना है तो वहीं 'धूम 5' में शाहरुख़ ख़ान होंगे। ख़बर के मुताबिक़ 'धूम 6' में आदित्य, आर्यन को लॉन्च करेंगे। और शाहरुख़ ख़ान इस फ़िल्म के सह निर्माता होंगे।
अभी आर्यन, 17 साल के हैं। शाहरुख़ चाहते हैं कि आर्यन जब तक 21 साल के ना हो जाएं, फ़िल्मों से दूर रहें। शाहरुख़ कई बार धूम सिरीज़ की फ़िल्मों में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।