फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर आया कंपनी का नया लोगो, दिखी पांच दशकों के सिनेमा की झलक

Sun, 27 Sep 2020 02:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पचास साल पहले एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ यशराज फिल्म्स।
  • यशराज फिल्म्स का नया लोगो वाईआरएफ की भव्य और दिव्य यात्रा को दर्शाता है।
  • आदित्य चोपड़ा ने इस विशेष लोगो को जारी किया।
विज्ञापन
यशराज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पचास साल पहले एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ यशराज फिल्म्स का सफर रविवार को एक नए मुकाम पर पहुंचा। कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा ने इस मौके पर एक नए लोगो का अनावरण किया। और, इसी के साथ देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के 50 साल जश्न की शुरुआत का उद्घोष हो गया।

विज्ञापन


यशराज फिल्म्स का नया लोगो वाईआरएफ की भव्य और दिव्य यात्रा को दर्शाता है। यह देश का पहला और इकलौता एकीकृत स्टूडियो है और इसके पास हिंदी सिनेमा की तमाम कालजयी फिल्मों की थाली है। कंपनी ने पिछले 50 साल में जिन बड़े से बड़े सुपरस्टारों के साथ काम किया है, उनकी झलक इस लोगो में दिखती है। इस लोगो का संदेश ये भी है कि यशराज फिल्म्स ने भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

आदित्य चोपड़ा ने इस विशेष लोगो को जारी करने के लिए अपने पिता स्वर्गीय यश चोपड़ा की 88वीं जयंती का दिन चुना। इस 50 साल जश्न की जोरदार और तेज शुरुआत करते हुए आदित्य ने एक बहुत ही मार्मिक पत्र भी यशराज फिल्म्स में काम करने वालों और यशराज फिल्म्स की फिल्में देखने वालों के लिए जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इस पत्र में आदित्य लिखते हैं, “सन् 1970 में मेरे पिताजी यश चोपड़ा ने अपने भाई का दिया वरदहस्त और ऐशोआराम त्याग कर अपनी खुद की कंपनी खड़ी की थी। उस वक्त तक वह एक वेतनभोगी कर्मचारी हुआ करते थे और अपना खुद का कहने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं था। उन्हें पता नहीं था कि कोई बिजनेस कैसे चलाया जाता है और कंपनी बनाने के लिए किन-किन चीजों से गुजरना पड़ता है, इसका उन्हें बुनियादी ज्ञान तक नहीं था। उनके पास मात्र अपने टैलेंट पर भरोसा और कड़ी मेहनत की पूंजी थी, साथ ही साथ अपने पैरों पर खड़े होने का सपना भी उनकी आंखों में तैर रहा था। एक रचनात्मक व्यक्ति द्वारा खुद और अपनी कला को छोड़कर किसी और चीज के भरोसे न रहने वाले दृढ़ विश्वास ने यशराज फिल्म्स को जन्म दिया।“

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की स्थापित कंपनी यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर ‘अमर उजाला’ ने भी कुछ खास आयोजन किए। अमर उजाला की रविवारीय पत्रिका की कवर स्टोरी ‘सिनेमा का यश’ यश चोपड़ा पर ही रही। इसके अलावा अमर उजाला डिजिटल ने भी यश चोपड़ा की शख्सीयत के तमाम अलग अलग पहलुओं पर उनके साथ काम करने वालों के अनुभवों पर आधारित रपटें प्रकाशित कीं।

वाईआरएफ 50 के नए लोगो को यहां देख सकते हैं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें