'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्में देने वाले आदित्य चोपड़ा एक बार फिर से डायरेक्शन में उतरने वाले हैं। आदित्य ने अपनी नई फिल्म की घोषणा अपने पिता मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा की 83वीं जयंती पर की। फिल्म का नाम 'बेफिक्रे' होगा।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए फोटो में आदित्य और यश चोपड़ा दिख रहे हैं। साथ ही इस फोटो में दोनों के बीच एक लंबी बातचीत भी है। देखिए उदय का ट्वीट
Happy birth anniversary dad!! And happy to see my brothers next movie being announced today #Befikre #TodayIsAGoodDay pic.twitter.com/CcJU9XCTDY— Uday Chopra (@udaychopra) September 27, 2015