वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी घुटनों पर बैठकर सुपरस्टार धर्मेन्द्र को रेड रोज देती हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र के हाथों को भी चूमती हैं, जिसके बाद एक्टर भी प्यार से अदिति के सिर पर हाथ फेरते हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र से आशीर्वाद लेते हुए उनको गले लगाती हैं। धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो वहीं, इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सो क्यूट'। तो एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बात तो सही है। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो अब तक के धर्मेंद्र जी ही हैं'।
दरअसल, अदिति राव हैदरी और धर्मेंद्र बहुत जल्द वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आएंगे, जिसका एलान वैलेंटाइन डे के मौके पर किया गया है। मेकर्स ने इस सीरीज को अनाउंस करते हुए दोनों का ये वीडियो को पोस्ट किया है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम होगी। बता दें की इस पीरियड-ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली के रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो