फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार...

Tue, 14 Feb 2023 09:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों पर प्यार का रंग चढ़ा है। सभी सितारे अपने-अपने करीबियों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी और धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स वैलेंटाइन डे के इस खास दिन के मौके पर अपने-अपने करीबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी लोगों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। इस बीच दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक्ट्रेस उन्हें प्रपोज करती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी घुटनों पर बैठकर सुपरस्टार धर्मेन्द्र को रेड रोज देती हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र के हाथों को भी चूमती हैं, जिसके बाद एक्टर भी प्यार से अदिति के सिर पर हाथ फेरते हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र से आशीर्वाद लेते हुए उनको गले लगाती हैं। धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो वहीं, इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सो क्यूट'। तो एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बात तो सही है। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो अब तक के धर्मेंद्र जी ही हैं'। 
 
विज्ञापन

दरअसल, अदिति राव हैदरी और धर्मेंद्र बहुत जल्द वेब सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आएंगे, जिसका एलान वैलेंटाइन डे के मौके पर किया गया है। मेकर्स ने इस सीरीज को अनाउंस करते हुए दोनों का ये वीडियो को पोस्ट किया है। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम होगी। बता दें की इस पीरियड-ड्रामा सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली के रोल में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें