फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo अदिति मित्तल ने बिना शर्त महिला कॉमेडियन से मांगी माफी, यौन शोषण का लगाया था आरोप

Thu, 11 Oct 2018 02:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अदिति मित्तल और कनीज सुर्का
विज्ञापन

हास्य कलाकार अदिति मित्तल ने बुधवार को अपनी साथी कलाकार कनीज सुर्का के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिये उनसे बिना शर्त माफी मांगी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मंशा ‘यौन इच्छा से प्रेरित’ नहीं थी। सुर्का ने इस हास्य कलाकार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि दो साल पहले एक कॉमेडी शो के दौरान उनकी साथी कलाकार ने उन्हें जबरन किस कर लिया था।

विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम की मेजबानी कर रही कलाकार के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर मैं उनके प्रति अपनी खुशी जाहिर करना चाहती थी और उत्साह में आकर मैंने उन्हें सिर्फ होठों पर किस किया था। बाद में जब मुझे एहसास हुआ कि मेरी वजह से वह असहज हो गयीं, तो मैंने उनसे माफी भी मांगी।

मित्तल ने ट्विटर पर लिखा, ‘इसकी मंशा कतई यौन इच्छा से प्रेरित नहीं थी। कनीज से बात करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और आज तक यह उन्हें परेशान करता है। इसके लिये मैं उनसे बिना शर्त माफी मांगती हूं।’ उन्होंने बताया कि 2017 में इस मामले में उन्होंने सुर्का से विस्तार से बात की थी और उन्होंने बिना शर्त उनकी माफी स्वीकार ली थी।
विज्ञापन


सुरका ने बुधवार को मित्तल पर उनकी निजता की सीमा लांघने और 100 की तादाद में मौजूद दर्शकों तथा हास्य कलाकारों के सामने उन्हें ‘अपमानित करने’ का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अगर वह सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मांगती हैं तो मैं इस मामले को यहीं खत्म कर दूंगी। मित्तल ने सुरका के ट्वीट को रीट्वीट किया। ‘मी टू’ अभियान में मित्तल ऐसी पहली महिला हैं जिनका नाम यौन उत्पीड़न मामले में सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें