फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन किस सीनों की वजह से अदिति को मिली 'मर्डर 3'

Sun, 16 Dec 2012 04:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'ये साली जिंदगी' की शांति यानी अदिति राव हैदरी अगले साल 'मर्डर 3' फिल्म में दिखेंगी। अपनी पहली फिल्म 'दिल्ली 6' में जिस लड़की ने बुआ के किरदार को निभाया हो वह लड़की भट्ट कैंप की फिल्म में हिस्सा हो या सुनना अटपटा लगता है।
विज्ञापन


अदिति ने अपनी इमेज फिल्म 'यह साली जिंदगी' से बदली। इस फिल्म में उन्होंने अरुणोदय सिंह के साथ कई लंबे चुंबन दृश्य दिए। इन्हीं चुंबन दृश्यों की वजह से अदिति को 'मर्डर 3' जैसी बोल्ड फिल्म ऑफर हुई। अदिति इस बात को स्वीकार करती हैं कि 'यह साली जिंदगी' के बाद इंडस्ट्री का एप्रोच उनके लिए बदल गया।

फरवरी में रिलीज हो रही 'मर्डर 3' के बाद 'ब्लू' फिल्म बनाने वाले निर्देशक एंथनी डीसूजा ने उन्हें 'बॉस' की मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है। इसके अलावा वह एक और फिल्म 'रांझना' कर रहीं हैं। अदिति राव कहती हैं कि मुझे हर फिल्म अलग तरह की करनी है। 'दिल्ली 6' में रमा बुआ, 'ये साली जिंदगी' में शांति और 'रॉकस्टार' में बिंदास शीना के रोल करके मैंने खुद को टाइपकास्ट नहीं होने दिया। अदिति ने कहा कि रोल के अनुरूप वह चुंबन दृश्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें