फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: हनुमान जी के लिए रिजर्व सीट पर मूर्ति रखकर अर्पित किए जाएंगे पुष्प, थिएटर्स ने इस वजह से लिया फैसला

Thu, 15 Jun 2023 01:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों के अनुसार भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीटें खाली नहीं होंगी। मिराज और आईनॉक्स जैसी मल्टीप्लेक्स चेन थिएटर्स में भगवान के लिए एक छोटा आसन लगाने जा रही हैं, जिस पर भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर रखी जाएगी।
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है और इसमें प्रभास भगवान राम और कृति सेनन जानकी के किरदार में हैं। फिल्म का पहला टीजर पिछले साल दशहरे के दौरान अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसके वीएफएक्स को नेटिजन्स ने काफी ट्रोल किया था,  जिसके बाद खबर आई कि निर्माताओं ने तकरीबन 100 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च करके फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स पर फिर से काम किया, थे जिससे आदिपुरुष अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। बीते दिनों खबर आई थी कि मेकर्स ने इसके लिए हर थिएटर में एक सीट छोड़ने का एलान किया है। अब खबर आ रही है कि हनुमान जी के लिए छूटी ये सीटें खाली नहीं रहेंगी। 

विज्ञापन

लगेगा भगवान का आसन
खबरों के अनुसार भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीटें खाली नहीं होंगी। मिराज और आईनॉक्स जैसी मल्टीप्लेक्स चेन थिएटर्स में भगवान के लिए एक छोटा आसन लगाने जा रही हैं, जिस पर भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर रखी जाएगी। भगवान की मूर्ति या चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे और फूल को रोज बदला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- Ram Charan-Upasana: राम चरण की पत्नी उपासना ने एग फ्रीज कराने पर खुलकर की बात, कहा- परिवार का भी साथ मिला
 

इस जगह पर होगी भगवान की सीट 
खबरों के अनुसार, 'डिस्ट्रीब्यूटर्स या मेकर्स ने थिएटर्स को ऐसा करने का निर्देश तो नहीं दिया है, लेकिन भगवान हनुमान की भक्ति के कारण वह इसे अपने दम पर कर रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर्स के निर्देश के अनुसार, भगवान हनुमान के लिए आरक्षित की जाने वाली सीट पहली पंक्ति में कोने में होगी।
विज्ञापन

इस वजह से लिया फैसला
खबर है कि पीवीआर भी कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद है। कुछ सिंगल स्क्रीन और अन्य मल्टीप्लेक्स चेन भी इसका पालन कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सीट पर मूर्ति या तस्वीर को रखा जाएगा ताकि कोई भी सीट पर कब्जा न करे या उसे पीछे से लात न मारे या सीट के नीचे कचरा न फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें