आदिपुरुष' 16 जून 2023 को थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि विवादों में फंसने के बाद इस फिल्म को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं अब 'आदिपुरुष' ओटीटी पर भी दस्तक देने जा रही है।
प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म में दिखाए किरदार और डायलॉग्स विवाद का कारण बने। फिल्म बम्पर ओपनिंग तो मिली लेकिन फिल्म धीरे धीरे नीचे गिरती गई। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।