फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: आदिपुरुष विवाद में कृति सेनन की हुई एंट्री, वीडियो शेयर करने पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

Tue, 20 Jun 2023 03:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आदिपुरुष डायलॉग और किरदारों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन जबरदस्त कमाई करने के बाद अब फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। अपने डायलॉग और किरदारों को लेकर फिल्म विवादों में घिरी हुई है। हालांकि, डायलॉग पर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने विवादित संवाद के बदलने का फैसला भी किया। लेकिन इसके बाद भी लोग जोर-शोर से फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी क्लास लगाने में लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने सिनेमाघरों के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघरों के कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए थे। जिसमें लोग आदिपुरुष देखते वक्त तालियां बजा रहे हैं। कृति ने वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तालियों पर फोकस कर रही हूं, जय सिया राम।' कृति सेनन के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उन्हें घेरने में लग गए।
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : social media
यूजर्स कृति सेनन को ही जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने डिस्लाइक शब्द का इस्तेमाल कमेंट में किया। यानी उन्हें पोस्ट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कृति इस बात को मान लीजिए कि ये फिल्म एक बड़ी गलती है और आगे बढ़िए। रामायण का सबसे खराब एडेप्टेशन में से एक है। डायरेक्टर और राइटर को ताउम्र के लिए ऐसी थर्ड क्लास फिल्म बनाने के लिए बैन कर देना चाहिए'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आदिपुरुष से अच्छा तो एनिमेटेड (कार्टून) रामायण है।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट कर  लिखा, 'अच्छी तरह सुनो, वो तालियां नहीं गालियां हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा , 'फिल्में ऐसी बनाओ कि चार लोग डिसलाइक करके जाएं।' 
 

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो की, लेकिन कुछ दृश्यों और डायलॉग को लेकर फिल्म और मेकर्स की आलोचना भी हुई। लोगों समेत कई सेलेब्स ने फिल्म को खराब बताते हुए कहा कि रामायण को गलत तरीके से दिखाया गया है। फिल्म के डायलॉग पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मंगलवार को ‘आदिपुरुष’ को नहीं मिला बजरंगी का साथ, सोमवार के आंकड़े चौंकाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म के मेकर्स टी-सीरीज ने नेपाल के मेयर को लेटर लिखकर माफी मांगी है। दरअसल 'आदिपुरुष' के डायलॉग और विवादित सीन्स के कारण नेपाल में सिर्फ इसे ही नहीं, बल्कि अन्य हिंदी फिल्मों की रिलीज पर भी बैन लगा दिया गया। इस मामले में टी सीरीज ने काठमांडू के मेयर और नेपाल के फिल्म डेवलपमेंट बोर्ड को माफी मांगते हुए लेटर लिखा। लेटर में मेकर्स ने राम और सीता के किरदार पर भी सफाई दी और कहा कि फिल्म को एक आर्ट के रूप में देखा जाए।

यह भी पढ़ें: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें