फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: लव कुश रामलीला में मुख्य अतिथि होंगे प्रभास, इस साल करेंगे रावण दहन

Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

10 दिवसीय दशहरा उत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा और 5 अक्टूबर को समाप्त होगा। हर साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। 
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार प्रभास इस साल दिल्ली में मशहूर लव कुश रामलीला में 'रावण' का पुतला दहन करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में लव कुश रामलीला समिति 26 सितंबर से दशहरा के उत्सव में लोगों की मेजबानी करेगी। समिति इन दिनों विजयदशमी की तैयारी जोरशोर से कर रही है। 

समिति इस साल लाल किले के लॉन में अयोध्या के राम मंदिर-थीम वाले पंडाल बनाने जा रही है। प्रभास इस साल 5 अक्टूबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे। एएनआई से बात करते हुए, लव कुश रामलीला समिति के प्रमुख अर्जुन कुमार ने इस साल की योजनाओं के बारे में उत्साह व्यक्त किया और कहा, 'चूंकि प्रभास पहले से ही आने वाली फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे। इसी वजह से रावण दहन करने के लिए वह सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह इस बार रावण, कुंभ करण और मेघनाद के पुतले होंगे। प्रभास उनमें से प्रत्येक को जलाने के लिए हवा में अपना तीर चलाएंगे!'

बता दें कि इस साल पंडाल में लगने वाले पुतलों की ऊंचाई 100 फुट होगी। इससे पहले, अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे अभिनेता समिति के भव्य समारोह का हिस्सा रहे हैं। इस साल त्योहार कैलेंडर की बात करें तो, 10 दिवसीय दशहरा उत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा और 5 अक्टूबर को समाप्त होगा। हर साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें