24 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर विदाई में प्यार और बिछड़ने की कहानी छिपी होती है। 'मर्सी' की पहली झलक चुनिंदा सिनेमाघरों में 'धुरंधर द रिवेंज' के साथ दिखाई जा रही है। 'मर्सी' जुड़ाव, देखभाल और जाने देने के लिए जरूरी शांत शक्ति की एक गहरी मानवीय कहानी दिखाती है। 'मर्सी' भारत भर में 24 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो रही है।’
हाल ही में हरीश राणा को मिली है इच्छामृत्यु
यह फिल्म ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में हरीश राणा को इच्छामृत्यु दी गई है। जिसके बाद एक नई बहस भी छिड़ गई है। हरीश राणा 13 साल से अधिक समय तक कोमा में थे और भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले व्यक्ति बने। यह फिल्म की कठिन मॉरल और कानूनी सच्चाइयों की पड़ताल को दर्शाती है।
मितुल पटेल ने किया है निर्देशन
मितुल पटेल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘मर्सी’ में आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारिका रायजादा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही अपर्णा घोषाल और कुणाल भान भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली है। अब ये फिल्म भारत में रिलीज के लिए तैयार है।