मीडिया ने तनु चंदेल से पूछा, 'राखी का आरोप है कि उनकी वजह से राखी का घर टूटा है।' तनु ने कहा कि कोई कुछ भी बोलता है तो क्या वह सच हो जाता है? राखी तो पीएम मोदी के बारे में भी बहुत कुछ कहती हैं तो क्या वह सब सच हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसी को अपने बारे में कुछ सफाई नहीं देना चाहतीं। तनु ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई बात नहीं करनी है।
बातचीत में तनु चंदेल से दूसरा सवाल पूछा गया कि अगर आपकी इमेज को खराब किया जा रहा है, तो इस पर आपका क्या रिएक्शन है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं हर चीज को क्लीयर नहीं कर सकती हूं, मैं क्या हूं, यह बात मुझे पता है। मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई भी चीज आप लोगों के सामने रखनी चाहिए।'
तनु ने यह भी कहा कि उनकी राखी सावंत से दो से तीन बार बात हो चुकी है। उन्होंने राखी से हमेशा अच्छे से ही बात की है। अब राखी ऐसा क्यों कह रही हैं, इसके बारे में वह कुछ नहीं जानती और न ही किसी को कोई स्पष्टीकरण देना चाहती हैं। तनु ने हाथ जोड़कर मीडिया के सामने यह कहा कि सब जानते हैं कि उनका स्वभाव कैसा है, जो भी सच होगा, सामने आ ही जाएगा।
बता दें कि आज राखी और आदिल के केस की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस सुनवाई के बाद जब राखी सावंत कोर्ट से बाहर निकलीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। ऐसा लग रहा था जैसे केस राखी के फेवर में रहने वाला है। पैपराजी ने जब राखी से पूछा कि आज क्या हुआ? इस राखी कहती नजर आईं, 'बहस के अलावा क्या होगा?' जब पैपराजी ने पूछा, 'क्या बहस हुई?' इस पर राखी ने कहा, 'मैं फिल्मों में देखती हूं हमेशा कोर्ट-कचहरी। आज रियल देख रही हूं। अपना केस खुद लड़ने का दिल कर रहा है।'
यह भी पढ़ें: पठान को प्यार 500 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर कायम शाहरुख का स्टारडम