फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना पर अध्ययन का बयान, 'मुझे उसका इंटरव्यू सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं'

Thu, 07 Sep 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत ने हाल ही में 'आप की अदालत' में दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अहम बातें बताईं खासकर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर। कंगना ने ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली से लेकर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें की। 

 
विज्ञापन

2 of 6
उनके इस इंटरव्यू के बाद ऋतिक ने चुप्पी साधी हुई है लेकिन आदित्य पंचोली ने उन्हें पागल लड़की कहा और कानूनी कार्यवाही करने की धमकी दे डाली। वहीं अब अध्ययन सुमन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ' माफ करना मैंने इंटरव्यू नहीं देखा और न हीं कुछ पढ़ा है। मेरे पास और भी कई जरूरी काम हैं और वैसे भी मैं ये सब जानने में दिलचस्पी नहं रखता।' 



 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना
आपको बता दें कि कुछ समय पहले अध्ययन सुमन ने कंगना पर खुद को मारने और काला जादू करने का आरोप लगाया था। इसका जिक्र कंगना ने भी 'आप की अदालत' में किया था। 

 

4 of 6
kangana
शो के दौरान कंगना अध्ययन के लगाए आरोपों पर हंसी और इन्हें खारिज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुमन का कुछ करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अध्ययन को मारना बुरा आइडिया नहीं था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
kangana
कंगना ने कहा, 'वो 95 किलो के थे और मैं 49 किलो की। मैं उन्हें कैसे मार सकती थी? हालांकि अब मुझे लगता है कि मुझे उसे मारना चाहिए था।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana
आपको बता दें कि कंगना और अध्ययन सुमन ने साथ में 2009 में आई फिल्म राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज में काम किया था। फिल्म के समय ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें