फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझ जैसे कलाकार कहां जाएंगे?’ ‘तू या मैं’ के फ्लॉप होने से निराश हुए आदर्श गौरव; ‘धुरंधर’ को लेकर कही ये बात

Fri, 27 Feb 2026 03:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adarsh Gourav: आदर्श गौरव ने छोटी फिल्मों की असफलता पर निराशा जताई है। जानिए धुरंधर और एनिमल जैसी फिल्मों की सफलता पर एक्टर ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
आदर्श गौरव - फोटो : इंस्टाग्राम-@gouravadarsh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आदर्श गौरव हाल ही में फिल्म ‘तू या मैं’ में नजर आए थे। फिल्म में आदर्श के अभिनय की जमकर प्रशंसा भी हुई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। अब फिल्म के कलेक्शन पर आदर्श ने निराशा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने लोगों से नए कलाकारों की ऐसी प्रयोगात्मक फिल्मों को एक मौका देने की भी अपील की।

दर्शक सिर्फ बड़े बजट की फिल्में देखना चाहते हैं

विज्ञापन

जूम के साथ बातचीत में आदर्श गौरव ने कहा कि महामारी के बाद लोग सिर्फ बड़े बजट की फिल्में देखना चाहते हैं। वे एनिमल, बॉर्डर 2 या धुरंधर जैसी फिल्में देखना चाहते हैं। साथ ही मुझे लगता है कि ‘तू या मैं’ जैसी फिल्मों को देखने के लिए लोगों का एक निश्चित संख्या में आना भी जरूरी है। मैं यह नहीं कह रहा कि इन फिल्मों को बेतहाशा कमाई करनी चाहिए, लेकिन अगर ये लगातार घाटे में चलती रहीं, तो इससे निर्माता कहानियों के साथ प्रयोग करने से बचने लगेंगे। फिर आपको सिर्फ बड़े सितारों वाली बड़ी फिल्में ही देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन

आदर्श गौरव - फोटो : इंस्टाग्राम- @gouravadarsh

नए कलाकार कहां जाएंगे?
फिल्म के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए एक्टर ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो मुझ जैसे कलाकार कहां जाएंगे? नए कलाकार कहां जाएंगे? ओटीटी प्लेटफॉर्म भी अब इसी तरह की बातों का ध्यान रख रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि लोग इसे देखने के बाद निराश नहीं होंगे। दरअसल, मुझे लिखने वाले दस में से नौ लोगों ने बताया कि फिल्म के बारे में उनकी पहले से ही एक सोच थी, लेकिन फिल्म देखने के बाद वह बदल गई।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘यहां कोई वफादार नहीं होता’, क्या करण जौहर ने जान्हवी कपूर पर कसा तंज? जानिए निर्देशक ने क्यों कही ये बात

शाहरुख खान की फिल्म से की करियर की शुरुआत
आदर्श गौरव ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के कम उम्र का किरदार निभाया था। लेकिन आदर्श को पहचान 2021 में आई फिल्म ‘व्हाइट टाइगर’ से मिली। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इश फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें