फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actress: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से इन एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

Wed, 13 Sep 2023 03:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते उजड़ा इन एक्ट्रेस का बसा-बसाया घर! दीपिका ककड़ भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दुनियाभर में काफी ऐसे लोग हैं जो सच्चे प्यार के लिए भटकते रहते हैं। फिल्मी हस्तियां भी इन्हीं लोगों में से हैं। कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार प्यार किया और उसका नतीजा यह हुआ कि उनका बसा बसाया घर उजड़ गया। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हस्तियां हैं जिनके शादी के बाद भी अफेयर के चर्चे हुए। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके शादी के बाद भी अफेयर के खूब चर्चे हुए। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान
सारा खान छोटे पर का चर्चित नाम है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। सारा ने कई टीवी शोज में काम किया है। सारा पर शो 'लॉकअप' के दौरान अली मर्चेंट संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे। जैसे ही यह खबर बाहर आई तो लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन

3 of 7
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

निशा रावल 
एक्ट्रेस निशा रावल पर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनपर भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण मेहरा ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस का अफेयर उनके मुंह बोले भाई रितेश सेतिया के साथ था।

4 of 7
काम्या पंजाबी - फोटो : instagram

काम्या पंजाबी 
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर किसी और नहीं बल्कि उनके एक्स पति बंटी नेगी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। बंटी नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्ट्रेस का अफेयर निमाई बाली के साथ है। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे एकदम झूठ बताया था।

विज्ञापन

5 of 7
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़ 
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह छोटे पर्दे का जाना पहचाना चेहरा हैं। दीपिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की शोएब इब्राहिम से मुलाकात 2011 में हुई और जबकि उनका रौनक संग तलाक साल 2011 में हुआ था।

विज्ञापन

6 of 7
पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम ढिल्लों
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भला कौन नहीं जानता। उनके अभिनय के तो लोग दिवाने हैं। एक समय था जब पूनम ढिल्लों की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते थे। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपने पति को सबक सिखाने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

संजीदा शेख 
अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस संजीदा शेख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस पर हर्षवर्धन राणे संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें