फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने जा रही अभिनेत्री विद्या अस्पताल में भर्ती

Thu, 31 Dec 2015 05:59 AM IST
एजेंसी / मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मंगलवार को अपने पति के साथ किसी अज्ञात स्थान पर जा रही थीं, इसी दौरान अबू धाबी में उनकी तबीयत खराब हो गई। अभिनेत्री को किडनी में पथरी की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन


विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने नए साल का जश्न तथा विद्या के जन्मदिन की खुशी किसी अज्ञात जगह पर मनाने की योजना बनाई थी।

विद्या का जन्मदिन एक जनवरी को ही पड़ता है। यह दंपति तय स्थान पर जाने के लिए मंगलवार को अबू धाबी में विमान में सवार हुआ था। जब विमान को रनवे पर ले जाया जा रहा था, उसी दौरान विद्या की पीठ में तेज दर्द उठा। दर्द इतना भयानक था कि पैरा मेडिकल स्टाफ को विमान में ही बुलाना पड़ा। वे लोग विद्या को विमान से उतारकर हवाईअड्डे पर स्थित अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


उस दौरान अभिनेत्री के शरीर का तापमान एकदम से बढ़ गया था। इलाज के कुछ देर बाद विद्या और सिद्धार्थ मुंबई की फ्लाइट से वापस लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें