फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम्हारी सुलु' में विद्या का दिखेगा ऐसा लुक, लीक हुई फोटो

Sun, 18 Jun 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'तुम्हारी सुलू' में विद्या बालन - फोटो : BollywoodLife
विज्ञापन
फिल्म 'बेगम जान' में दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब एक्ट्रेस विद्या बालन जल्द ही सुरेश त्रिवेणी की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में नजर आएंगी। इस फिल्म से विद्या का लुक लीक हो गया है।
विज्ञापन


विद्या की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो एक दुकान से बाहर निकलती दिख रही हैं। इसमें उन्होंने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है और हाथों में झाड़ू पकड़ा हुआ है। विद्या इस फिल्म में आरजे की भूमिका में होंगे। इससे पहले विद्या 'लगे रहो मुन्ना भाई' में आरजे का किरदार निभा चुकी हैं।

विद्या की ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले 'मौका मौका' जैसे एड डायरेक्ट किए हैं। 'तुम्हारी सुलु' में मानव कौल उनके पति की भूमिका में हैं और नेहा धूपिया ने विद्या की बॉस का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें