बॉलीवुड अभिनेत्री और 'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 90 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्री अपने शानदार अभिनय और बेमिसाल ग्लैमर के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं और शायद इसी वजह से फिल्म 'रंगीला' के बाद वे 'रंगीला गर्ल' के नाम से प्रसिद्ध हो गई थीं। हालांकि, इनदिनों वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
उन्होंने अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने टेरेस पर व्हाइट कलर की लॉन्ग ड्रेस में पोज देती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और उनका स्टाइलिश लुक कहर ढा रहा है। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन था और इस खास दिन पर उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिलीं। अपने फैन्स का धन्यवाद देते हुए एक्ट्रेस उर्मिला ने अपनी फोटो के साथ इस पोस्ट को शेयर किया था। उर्मिला की इस फोटो पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "आप अभी भी इतनी खूबसूरत हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है "कैसे माने यह रंगीला की चुलबुली मिली है। इतने सालों बाद आज भी इतनी गॉर्जियस। कमाल है।" इस तस्वीर में उर्मिला ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी है और हाथ ऊपर उठा रखे हैं। वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।