कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी दौरे पर थे। यहां अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में राहुल यहां पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा 'सर' पुकारे जाने पर उन्हें मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : Social media
राहुल गांधी ने कहा कि ‘मेरा नाम सर नहीं है। मेरा नाम राहुल है इसलिए मुझे राहुल ही पुकारें। सर आप अपने प्रिंसिपल और टीचर को कहें मुझे राहुल ही कहें।’ राहुल गांधी के इतना कहते ही छात्र उत्साहित हो गए। उन्होंने राहुल के जवाब को खूब पसंद किया। वे बोले कि तब हम आपको राहुल अन्ना (भाई) पुकार सकते हैं? इसपर राहुल ने हामी भर दी।
विज्ञापन
3 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल गांधी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इसे ट्वीट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-‘स्वीट!’। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। वैसे राहुल कई मौकों पर ऐसा कहते नजर आए हैं। जब भी वे किसी कॉलेज में संबोधित करने जाते हैं तो ‘सर’ बुलाने पर मना कर देते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने चेन्नई के स्टैला मेरिट कॉलेज में भी किया था।
4 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter
बता दें कि राहुल गांधी ने पुडुचेरी दौरे के दौरान बुधवार को मछुआरों से मुलाकात की। मछुआरों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस सांसद ने उन्हें 'समुद्र का किसान' कहकर बुलाया। और कहा कि उनके काम में कितनी समस्याएं आती हैं इसे समझने के लिए वे खुद उनके साथ समुद्र की तरफ जाना चाहते हैं।
बता दें कि पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस में फूट पड़ गई है। पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे राहुल के सामने कम समय में पार्टी को मजबूती प्रदान करने की चुनौती खड़ी हो गई।