इंटरनेट पर एआईबी रोस्ट के विवादित वीडियो का अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट ने बचाव किया है और इस शो के आलोचकों को जवाब दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करके वीडियो को भद्दा और अश्लील बताने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि लोग ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जैसे उन्होंने कभी गंदी भाषा का इस्तेमाल ही ना किया हो या कभी किसी गंदे जोक पर हंसे ही ना हों।
सोनाक्षी ने करण जौहर के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें करण जौहर ने शो को नापसंद करने वालों को इसे ना देखने की सलाह दी थी।
वहीं आलिया भट्ट ने भी शो के आलोचकों को जवाब देते हुए उन्हें ज़िंदगी को इतनी गंभीरता से ना लेने की नसीहत दी. एआईबी के शो में दीपिका पादुकोन सहित सोनाक्षी और आलिया भट्ट मौजूद थीं।