दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन ने साइबर क्राइम पुलिस में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपनी नकली न्यूड फोटो विभिन्न सोशल मीडिया पर डाले जाने के लिए मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का एक नकली फेसबुक पेज भी बनाया गया है जिसमें उनकी अश्लील तस्वीरें अपलोड की गई हैं।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए श्रुति ने आरोपियों को पकड़ने और विभिन्न साइटों से उनकी अश्लील तस्वीरें हटाने की गुजारिश की है। साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रुति हरिहरन ने खुद पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अपलोड की गई उनकी फोटो मॉर्फ्ड हैं और उनके साथ ऐसा करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।