फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं शमा सिकंदर, ट्रेडिशनल लुक में लूटी लाइमलाइट

Wed, 09 Nov 2022 08:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमा सिकंदर बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शुमार हैं, जो अक्सर अपने अंदाज के लिए तारीफ लूटती हैं। शमा सिकंदर कोई भी आउटफिट पहनें, वह स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है।
विज्ञापन
Shama Sikander - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शमा सिकंदर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। शमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। शमा यूं तो अक्सर अपने बोल्ड और हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन ट्रेडिशनल ड्रेस भी उन पर खूब जंचती हैं। शमा का फैशन सेंस कमाल का है। अक्सर अपने स्टाइल से वह फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ही शमा की पोस्ट वायरल होने लगती हैं।

विज्ञापन

Filmy Wrap: आलिया की बेटी की तस्वीर वायरल और मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

स्टाइल के मामले में जवाब नहीं
बता दें कि शमा सिकंदर बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शुमार हैं, जो अक्सर अपने अंदाज के लिए तारीफ लूटती हैं। शमा सिकंदर कोई भी आउटफिट पहनें, वह स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। उसके ऊपर उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस इसमें चार चांद लगा देते हैं। शमा सिकंदर वेस्टर्न ड्रेस में बेहद कमाल लगती हैं, लेकिन अपने साड़ी लुक्स में भी वह अक्सर गजब ढाती नजर आती हैं।
विज्ञापन

Photos Of The Day: सपना चौधरी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके और रवीना टंडन ने छलकाया 'जाम', पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक पोस्ट
शमा सिकंदर के फैशन सेंस का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके ट्रेडिशनल अवतार में तमाम पोस्ट भरे पड़े हैं। ट्रेडिशनल साड़ी लुक हो या बोल्ड बिकिनी या मोनोकिनी लुक, शमा अपने फैशन सेंस और वाइब्रेंट पर्सनैलिटी के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।आज भी शमा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ब्लैक कलर की साड़ी में वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कितनी मासूमियत है उनके चेहरे पर, सामने से ज्यादा उन्हें छुपकर देखना अच्छा लगता है'।

फिटनेस का रखती हैं ख्याल
शमा सिकंदर अपनी वेडिंग ड्रेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। बता दें कि शमा इस वर्ष मार्च में विवाह बंधन में बंधी। इस दौरान सफेद रंग की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। शमा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। बता दें कि एक्ट्रेस 41 वर्ष की हैं, मगर अपने फैशन सेंस और फिटनेस के चलते उनकी उम्र का पता नहीं चल पाता।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में दीपिका पादुकोण ने निभाएंगी रणबीर की मां का किरदार! सामने आया वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें