फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 साल की इस हीरोइन ने 14 साल की बच्ची का रोल पाने के लिए खुद का किया ये हाल

Mon, 06 Mar 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
सयानी गुप्‍ता
विज्ञापन
रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अनुराग बासु की ये फिल्म एक म्यूट कॉमेडी है। फिल्म 'बर्फी' के बाद अनुराग की ये दूसरी म्यूट कॉमेडी फिल्म है। फिल्‍म के मुख्य किरदार में रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और सयानी गुप्ता नजर आएंगी।
विज्ञापन


हाल ही में फिल्म 'जग्गा जासूस' के किरदार को लेकर सयानी ने मीडिया से बात की। सयानी ने कहा कि वो बॉलीवुड में रातों-रात स्टार बनने के फॉर्मूले पर यकीन नहीं करती हैं। वो यहां लंबे समय तक टिकने और अच्छे रोल्स करने के लिए आई हैं। 

सयानी फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर की 14 साल की दोस्त का किरदार निभा रही हैं। जबकि उनकी असली उम्र 31 साल है। सयानी ने इस बारे में कहा, 'यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे बेहतरीन रोल है। मैं अनुराग बासु का बहुत सम्मान करती हूं कि उन्होंने मुझे इस रोल के लिए चुना। उनका कास्टिंग का प्रोसेस भी बहुत खास है।'
विज्ञापन


सयानी कहती हैं, 'वो बॉलीवुड के जीनियस हैं और यह कैरेक्टर हमेशा मेरे दिल के पास रहेगा। जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखेंगे तो वो भरोसा नहीं कर पायेंगे कि मैं 14 साल की नहीं हूं।’
सयानी ने यहां अपने ऑडिशन के बारे में भी कुछ बातें शेयर की।

सयानी ने बताया, 'मैंने इस ऑडिशन के लिए अपने बाल काट लिए थे। मेरी इस डेडिेकेशन को देख दादा खुश हुए थे। क्योंकि रोल मिलने से पहले बहुत कम एक्टर ही ऐसा करने की हिम्मत दिखाते हैं। इसी डेडिकेशन की वजह से मुझे ये रोल मिला है।' बता दें कि रणबीर भी इसमें एक स्कूल जाने वाले लड़के का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें