बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' की एक्ट्रेस सबा कमर वापस अपने देश पाकिस्तान पहुंच गई हैं। भले ही 'हिंदी मीडियम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई लेकिन सबा को यहां के लोगों ने काफी पसंद किया।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यहां के लोगों ने उन्हें अपार प्यार दिया। वो ये देखकर हैरान थी कि भारत के लोगों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि वो पाकिस्तानी हैं।
जहां एक ओर उरी अटैक के दौरान पाकिस्तानी एक्टर्स वापस जा रहे थे वहीं सबा भारत में ही थीं। वो अपनी फिल्म का क्लाइमेक्स शूट कर रही थीं।
सबा ने बताया, 'मैं डरी नहीं थी। उसी समय मेरा वीजा भी एक्सपायर होने वाला था। मुझे उसे 15 दिन के लिए आगे बढ़ाना था क्योंकि मेरी शूटिंग उस समय बाकी थी। सभी मेरे साथ अच्छा व्यवहार कर रहे थे और मैं ये देखकर हैरान थी। जब मैं जांच-पड़ताल के लिए पुलिस स्टेशन गई तो ऑफिसर्स मेरे साथ सेल्फी लेने में जुट गए।'