अक्सर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने ये दावा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके खिलाफ कोई केस चल रहा है। राखी सावंत ने पिछले दिनों महर्षि वाल्मीकि को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके चलते उन पर मुकदमा चलाया गया।
राखी ने यहां मीडिया को बताया, 'मुझे तो मीडिया से पता चला कि मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है, मेरे खिलाफ केस चल रहा है और वारंट भी निकाला गया है। मुझे नहीं पता था कि पंजाब पुलिस मुझे ढूंढ रही है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं हैरान थी, मुझे कुछ भी नहीं पता था। ना तो पुलिस मेरे घर आई और ना ही मुझे कोई वारंट मिला। मुझे इस केस के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।'
उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैंने कोई अपराध किया है तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।