फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav: शादी की अटकलों के बीच परिणीति और राघव चड्ढा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, चर्चाओं का बाजार गर्म

Thu, 30 Mar 2023 09:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राघव और परिणिति चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को हाल ही में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि अभिनेत्री और नेता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  इतना ही नहीं आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। परिणीति और राघव के रिश्ते को लेकर लोग तरह-तरह के अनुमान लगाने लगे हैं। तो वहीं, शादी की अफवाहों के बीच बीती रात अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
खबर सामने आ रही है कि परिणीति और राघव के परिवार ने रोके की तैयारी भी कर ली है। परिणीति चोपड़ा और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर पर जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। खबरों की मानें तो दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अपने रिश्ते को अगले स्टेड पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
वहीं, इस बीच एक मीडिया संस्थान ने एक्ट्रेस के करीबी दोस्त से बातचीत की है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि परिणीति और राघव का परिवार एक-दूसरे से मिल सकता है। दोनों परिवारो की मीटिंग में परिणीति और राघव के रोके से संबंधित बात की जाएगी। यानी अब यह साफ नजर आ रहा है कि दोनों के रिलेशनशिप पर जल्द ही मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की रीमेक ने निकाला ‘कैथी’ का कचूमर, नवरात्रि में थाल भर गोश्त खाते दिखा ‘भोला’
 

4 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : social media
मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुई अभिनेत्री 
रविवार को परिणीति चोपड़ा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मुंबई स्थित घर पर स्पॉट हुईं, जिसके बाद एक्ट्रेस की शादी की अटकलों में तेजी आ गई है। वहीं इस से पहले अभिनेत्री को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनके और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर सवाल किए। इस दौरान परिणीति के चेहरे के भाव देखने लायक थे। पैपराजी के सवालों पर परिणीति ने खुलकर कुछ नहीं कहा, मगर उनके चेहरे की मुस्कान ने सारी हकीकत बयां कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta
दोनों एक साथ हुए थे स्पॉट 
कुछ दिनों पहले जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए तो हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। बाद में राघव चड्ढा ने संसद के बाहर परिणीति को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा था कि राजनीति को लेकर सवाल कीजिए, परिणीति को लेकर नहीं। राघव चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

यह भी पढ़ें: जब नशे की हालत में फिल्म के सेट पर जा पहुंचे सलमान खान, डायेक्टर को बंद करनी पड़ी शूटिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें