मुमताज का पोस्ट
एक्ट्रेस मुमताज ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धर्मेंद्र के साथ कई थ्रौबेक तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें मुमताज और धर्मेंद्र की फिल्मों की शूटिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ मुमताज ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कैप्शन में लिखा, 'धरम जी आप हमेशा हमारे साथ थे और हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'
कब हुआ धर्मेंद्र का निधन
10 नवंबर को धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ होने पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हॉस्पिटल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वो वेंटिलेटर पर नजर आए थे। इसके बाद धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे देओल परिवार से मिलने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स लौटीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की प्यारी सेल्फी; फैंस ने लुटाया 'वाराणसी' एक्ट्रेस पर प्यार..