कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पारंपरिक अंदाज में पहुंची मंदिर
कंगना रनौत साड़ी पहनकर ट्रेडिशन लुक में नजर आईं। पिंक कलर की सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक गहनों से अपना लुक कंपलीट किया है। कालीघाट मंदिर के अलावा कंगना ने कोलकाता में नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए।
कंगना रनौत की पर्दे पर वापसी
अभिनय की दुनिया से कंगना अब राजनीति में सक्रिय हैं। वे राजनीति में अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना पर्दे से काफी वक्त से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें 'इमरजेंसी' में देखा गया था, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। हालांकि, अब वे कमबैक करने वाली हैं। वे ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया हैं। यह राष्ट्रभक्ति फिल्म है।