'कईयों ने हैसियत से ज्यादा कर्ज ले रखा था'
अपने अनुभव साझा करते हुए मानुषी ने कहा, ‘उस वक्त मेरे लिए यह काफी मुश्किल था। मगर फिर भी मुझे एहसास था कि बाकी छात्रों की स्थिति के मुकाबले मैं बेहतर ही थी। मैं ऐसे छात्रों से मिली जिनके माता-पिता ने उन्हें कोचिंग सेंटर भेजने के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज लिया था।
कई छात्र पढ़ाई के लिए अपना शहर बदल चुके थे, तंग पीजी कमरों में रहते थे और हर दिन एक ही परीक्षा की तैयारी में बिताते थे।’
'मेरे माता-पिता ने काफी दिया साथ'
एम.बी.बी.एस की प्रारंभिक परिक्षा के बारे में बात करते हुए मनुषी छिल्लर ने कहा, ‘ जब आपको बताया जाता है कि महीनों की तैयारी के बाद आपको अगले 45 दिनों तक और तैयारी करनी होगी, तो आप सोचने लगते हैं कि आपमें अब कितनी ताकत बची है। मगर मेरे पैरेंट्स काफी सपोर्टिव रहे हैं। मैंने बास्केटबॉल और जिम के जरिए अपना एग्जाम स्ट्रेस कम किया था।
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर का वर्कफ्रंट
मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। विश्व सुंदरी होने के साथ उनके पास एमबीबीएस की डिग्री भी है। उन्होंने अपना एमबीबीएस सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से पूरा किया है।
चिकित्सा को अपना पेशा न बनाते हुए मानुषी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।