फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ युक्ता मुखी ने की अप्राकृतिक सेक्स की शिकायत

Sat, 06 Jul 2013 02:59 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मिस वर्ल्ड व बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युक्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति और उनके ससुराल वालों ने उन्हें दहेज के लिए काफी मारा-पीटा है। वह सब उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं।

मारपीट और गाली-गलौज करना तो जैसे उनके लिए आम बात है। युक्ता की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

अंबोली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में मुखी ने कहा है कि उनके पति तुली उन्हें अक्सर पीटते और यातना देते हैं।

तुली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत उत्पीड़न और 377 के तहत अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज किया गया है। तुली न्यूयॉर्क में व्यवसायी और वित्तीय सलाहकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले भी तुली के खिलाफ कई गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए हैं।

इस तरह के अपराधों में बगैर कोर्ट की अनुमति के पुलिस न तो एफआईआर दर्ज कर सकती है, न जांच कर सकती है और न ही किसी को गिरफ्तार कर सकती है। युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें