फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmera Shah : अभिनेत्री कश्मीरा शाह बोली-पति कृष्णा अभिषेक ने दिया है बेस्ट गिफ्ट, गोविंदा से है कनेक्शन

Mon, 02 Dec 2024 03:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज अभिनेत्री कश्मीरा शाह का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पति कृष्णा अभिषेक को कहा है कि उन्होंने बेस्ट गिफ्ट दिया है। क्या है वो बेस्ट गिफ्ट जानिए। 

विज्ञापन
कश्मीरा शाह- कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरा शाह खुद एक अभिनेत्री हैं और उनके पति कृष्णा अभिषेक भी एक नामी कॉमिक एक्टर हैं। वह लंबे समय से कपिल शर्मा के शो में कॉमेडी करके दर्शकों को हंसा रहे हैं। हाल ही में इस शो में ऐसा कुछ हुआ कि कृष्णा खुश हो गए और कश्मीरा भी उनकी खुशी में खुश हैं। इन दोनों की इस खुशी की वजह क्या है, जानिए?

विज्ञापन

मामा से दूर हुए गिले-शिकवे 
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा का रिश्ता गोविंदा से जुड़ता है। गोविंदा रिश्ते में कृष्णा के मामा लगते हैं। कुछ समय से इनके बीच मनमुटाव बना हुआ था, जो कि हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर दूर हो गया। हाल ही में गोविंदा इस शो पर आए थे और कृष्णा ने उनके गाने पर डांस किया। दोनों मामा-भांजे साथ में डांस करते हुए नजर आए। फिर कृष्णा ने अपने मामा के पैर छू लिए। गोविंदा ने भी कृष्णा को गले लगा लिया। इसी वीडियो को कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है।


 

बोली कोई शिकायत नहीं है 
कृष्णा और गोविंदा के वीडियो को पोस्ट करने के साथ कश्मीरा ने उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘कृष्णा तुमने मुझे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट दिया है। मेरी सबसे बड़ी विश कबूल हो गई है, मुझे अब कोई शिकायत नहीं है। आप दोनों को प्यार, परिवार को भी खूब सारा प्यार।’ लंबे समय से गोविंदा और कृष्णा के बीच कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो गया था। अब दोनों मामा-भांजे फिर एक हो गए तो कश्मीरा काफी खुश हैं। 


 

 

विज्ञापन

कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kashmera1
कश्मीरा को लगी थी चोट 
कुछ समय पहले अभिनेत्री कश्मीरा शाह को चोट लगी। उनके नाक पर पट्टी लगी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करके ही अपना हेल्थ अपडेट दिया था। कश्मीरा कुछ समय पहले एक कुकिंग रियालिटी शो में कृष्णा के साथ नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें