फिल्म का नाम 'हेलीकॉप्टर ईला' है और अजय ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का पोस्टर कर शेयर कर लिखा है कि 'वह यहां है, वहां है और हर जगह है, हेलीकॉप्टर ईला 14 सितंबर को आ रही है।' 'She's here, there, everywhere!!!
#HelicopterEela is coming on 14th September.'
बता दें कि यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले 'बेटा कागड़ो' पर आधारित है। फिल्म में रिद्धि सेन काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।