फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने राज कुमार थापा के परिवार से की मुलाकात, जम्मू के पर्यटन स्थल को दिया बढ़ावा

Thu, 29 May 2025 01:04 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने जम्मू में मारे गए सरकारी अधिकारी के परिवार से मुलाकात की। हुमा ने जम्मू के पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने की पहल भी की है।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बुधवार को जम्मू में एक वरिष्ठ अधिकारी राज कुमार थापा के परिवार से मुलाकात की, जिनकी पाकिस्तानी गोलाबारी में मृत्यु हो गई थी। इस दौरान हुमा ने जम्मू के पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने की पहल भी की है। 
विज्ञापन

 

राज कुमार थापा के परिवारसे मिली हुमा
पीटीआई के अनुसार, जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पहल शुरू की गई है, जिसमें मशहूर हस्तियों के दौरे शामिल हैं। इसकी शुरुआत हुमा कुरैशी की यात्रा से हुई। वे शांति और आशा का संदेश देने जम्मू पहुंचीं। हुमा ने राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा के परिवार से उनके घर पर मुलाकात की। थापा की 10 मई को राजौरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में मृत्यु हुई थी। इस दौरान हुमा ने जम्मू और कटरा के होटल व रेस्तरां एसोसिएशन के लोगों से भी बात की। 
 
विज्ञापन

हुमा ने की पहल
अभिनेत्री ने जम्मू की सुंदरता, आतिथ्य और संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उनका कहना था कि मशहूर हस्तियों का समर्थन पर्यटकों का भरोसा बढ़ा सकता है। शाम को भारत-पाक सीमा पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जो एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक था। हुमा कुरैशी ने वहां जम्मू-कश्मीर के लोगों की हिम्मत और भावना की प्रशंसा की। उन्होंने और हस्तियों से इस खूबसूरत क्षेत्र की संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव करने की अपील की। अधिकारी ने कहा कि कुरैशी की यात्रा जम्मू-कश्मीर को एक सुरक्षित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने का एक मजबूत संदेश है।

यह भी पढ़ें: Actresses: 'मां' के जरिए तीन साल बाद थिएटर्स में लौटेंगी काजोल, ये एक्ट्रेस भी ब्रेक लेकर कर रही हैं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें