गायत्री चगंती और जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हर किरदार को कामुक बनाने का करती हैं प्रयास
गायत्री चगंती ने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जान्हवी कपूर को लेकर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘सच कहें तो कोई भी जान्हवी को एक्टिंग के लिए काम पर नहीं रखता। बल्कि वह अपने आउटफिट के जरिए हर किरदार को कामुक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, चाहे किरदार का बैकग्राउंड कुछ भी हो।
उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज है। जब किरदार की जरूरत हो तो ग्लैमर दिखाने के पक्ष में हूं। ठीक है, जो करना है करो। परम सुंदरी जैसी फिल्म में भी उनके ट्रेडिशनल सिंपल कपड़ों को भी कामुक दिखाने के लिए डिजाइन किया गया।
केरल के ग्रामीण इलाके में फिल्माए गए सीन के बावजूद जान्हवी अचानक अपने सगाई गीत के लिए एक बेहद आकर्षक साड़ी में नजर आती हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को भी नहीं भूलना चाहिए।
यहां तक कि उन सीन में भी जहां वह एक टीचर खासकर एक प्रीस्कूल टीचर की भूमिका निभा रही हैं, उनकी क्लीवेज दिखाई देती है। मैं ऐसे दस और उदाहरण गिना सकती हूं, लेकिन आप बात समझ गए होंगे।’
गायत्री की टिप्पणियों ने खींचा सबका ध्यान
गायत्री चगंती की इन टिप्पणियों ने तुरंत ही सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। इनमें से कुछ ने गायत्री चगंती की टिप्पणियों का समर्थन किया और मेनस्ट्रीम सिनेमा में हीरोइनों को इस तरह पेश किए जाने की आलोचना की। जबकि कई यूजर्स ने जाह्नवी कपूर का बचाव किया और फिल्ममेकर्स की आलोचना की।