फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर दिव्या दत्ता ने सुनाई भावुक कविता, कहा- 'जब सब ठीक होगा न तो...'

Wed, 29 Apr 2020 04:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Divya Dutta
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान विभिन्न कलाकारों की छुपी आदतें और कुछ दिलचस्प काबिलियत खुलकर सामने आ रही हैं। कोई घर में पेटिंग कर रहा है, कोई म्यूजिक में हाथ आजमा रहा है, कोई घर की साफ सफाई और खाना बनाने में व्यस्त है तो वहीं कोई गायकी और कविताएं अपने फैंस से साझा कर रहा है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी इन्हीं कलाकारों में एक हैं जो जिन्होंने लॉकडाउन के हालात से जुड़े अनुभव और अपने ख्यालों को कविता में पिरो कर लोगों के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने 'जब सब ठीक होगा...' नामक एक कविता लिखी है जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब पर वीडियो माध्यम से पेश किया है।

विज्ञापन


साझा किए गए वीडियो में दिव्या दत्ता कहते हैं, 'जब सब ठीक होगा न तो ये तो करते रहेंगे, वो जो दोस्तों से हर तीसरे दिन वीडियो कॉल करते हैं। अपनी वो गप्पे वो रेसिपी एक्सचेंज करते हैं। कहां मिलता है वो मौका भाग दौड़ की जिंदगी में। वो एक धमाचौकड़ी करते रहेंगे। जब सब ठीक होगा न तो ये तो करते रहेंगे। वो घरपे पुरानी एल्बम देखकर, एकसाथ बचपन की यादें ताजा करना। वो टी-शर्ट, पायजामे में आर.डी बर्मन सुनते हुए सफाईयां करना। वो मस्ती वो पिलो फाइट वो शरारते करते रहेंगे। जब सब ठीक होगा न तो ये तो जरूर करते रहेंगे। वो जो हर छोटी चीज समेट रहे हैं घर की अब, जब बाई आएगी तो इस बार सब सफाई उसपर नहीं छोड़ेंगे। एक मदद का हाथ देंगे और उसके चेहरे पर वो मुस्काराहट भरते रहेंगे। जब सब ठीक होगा न, तो ये तो करते रहेंगे। वो जो नीचे चौकीदार भईया हैं न, उनसे रोज का चाय नाश्ता पूछना। एक दुआ सलाम करना। वो घर से दूर हैं। इसका अहसास कम करना। ये भी आते जाते करते रहेंगे। जब सब ठीक होगा न। तो ये तो करते रहेंगे। वो गली के कुत्तों को हाय हेलो कहकर रोटी देना। वो गाती हुई कोयल की बोल समझना। वो छत पर जाकर कौओं के लिए पानी रखना। रब की इस कायनात से दोस्ती करते रहेंगे। जो गलत कर दिया था हमने, उसे ठीक करने का मौका मिला है। उस ठीक को हम और अच्छा करते रहेंगे। जब सब ठीक होगा न, तो ये तो जरूर करते रहेंगे।'

गौरतलब है कि करीब 100 फिल्मों में नजर आ चुकीं दिव्या इन दिनों लॉकडाउन के दौरान अपना पूरा ध्यान अपनी किताब पर लगा रही हैं। दिव्या की यह किताब फिल्म जगत से जुड़ी हुई है। इस किताब में वह अपने सफर के बारे में बताएंगी। बीते दिनों वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आने के बाद आने वाले दिनों में दिव्या फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आएंगी। यह फिल्म समलैंगिक समुदाय के बारे में है। इस फिल्म में शबाना आजमी और स्वरा भास्कर भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें