अवनीत की तस्वीरों पर विराट की चर्चा
अवनीत ने ऑफ शोल्डर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ अवनीत ने कैप्शन में लिखा, 'आउटफिट पहनें, क्योंकि आप ही मौका हैं'। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस लुक में कई हॉट पोज भी दिए, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। अवनीत के इस लुक पर नेटिजेंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं, लेकिन उसमें जिक्र विराट कोहली का कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लुक बहुत पसंद आया', एक और यूजर ने लिखा, 'आरसीबी का मैच देखने जरूर आएगी', एक और यूजर ने लिखा, 'परफेक्ट लुक', एक और यूजर ने लिखा, 'अब ये रुकने वाली नहीं विराट भाई को पागल कर के ही मानेगी'। वहीं कुछ यूजर्स लगातार विराट के मीम्स वीडियो बनाकर कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अवनीत कौर से जुड़ा सोशल मीडिया विवाद अब फैंस और नेटिजन्स का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवनीत कौर की एक फोटो को 'लाइक' किया और उसके बाद इस पर अपनी सफाई भी दी। अब यह विवाद सोशल मीडिया पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, जिसमें एक्टर राहुल वैद्य का रिएक्शन पहले ही आ चुका है। राहुल वैद्य ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि एल्गोरिथम बहुत सारी तस्वीरें पसंद करता है, जो मैंने नहीं किया। जो भी लड़की हो, कृपया इसके आसपास पीआर न करें क्योंकि यह मेरी गलती नहीं है। यह इंस्टाग्राम की गलती है, ठीक है?" एक और पोस्ट में राहुल ने दावा किया कि कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: पूल साइड हॉट पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल पर फैंस बोले- एआई ने बनाई एंजेल मल्लिका..