फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबते करियर को बचाने के लिए विवेक ओबोरॉय ने थामा 'बाहुबली' प्रभास का हाथ !

Sun, 05 Mar 2017 03:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है बॉलीवुड में कुछ खास फिल्में ना मिलने की वजह से एक्टर विवेक ओबोरॉय अब साउथ का रुख कर रहे हैं। खबर है कि उन्हें साउथ की एक बड़ी फिल्म मिली है जिसके लीड हीरो प्रभास हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में विवेक एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि ये फिल्म बहुत महंगी होगी।

इसके एक एक्शन सीक्वेंस के लिए ही 35 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। प्रभास की ये 19वीं फिल्म हैं और इसे बड़ा बनाने के लिए निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन

इस बॉलीवुड हीरो की नैय्या पार लगाएंगे 'बाहुबली' प्रभास

वैसे भी प्रभास ने फिल्म 'बाहुबली' में जो काम किया और लोकप्रियता पाई उससे उनकी नई फिल्म की टीम बेहद खुश है और हर वो चीज कर रही है जिससे प्रभास की ये फिल्म यादगार बन जाए। खबर है कि विवेक ओबोरॉय ने इस फिल्म के लिए हां कह दी है।

विवेक ओबोरॉय के अलावा प्रभास की इस फिल्म में नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ का नाम भी सामने आ रहा है, हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। विवेक के पास दो और साउथ की फिल्में हैं जो इसी साल रिलीज होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें