दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसका जवाब दिए बिना सोनू खुद को रोक नहीं सके। फोटो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आ रहा है जिसके नंबर प्लेट पर सोनू सूद का स्केच बना नजर आ रहा है। स्केच के साथ लिखा हुआ है 'द रियल हीरो सोनू सूद।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोनू सूद ने भी इसका जवाब दिया है। उन्होंने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह पक्का चालान कटवाएगा और बाद में मुझसे ही भरवाएगा।' बता दें कि किच्चा सुदीप और अजय देवगन के हिंदी भाषा पर छिड़े विवाद पर भी सोनू ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक ही भाषा है वह है एंटरटेनमेंट।