एक्टर और सिंगर 'सुचित्रा कृष्णमूर्ति' ने 'अजान' को कान फोड़ने वाला शोर और असभ्य करार दिया है। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ट्वीट कर इसे धार्मिकता को थोपना बताया। इसके बाद से ही ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति का अजान के बारे में ये बयान सोनू निगम की अजान कॉन्ट्रोवर्सी के करीब 2 महीने बाद आया है। सोनू ने इसे शोर बताया था और कहा था कि अजान की आवाज से उनकी नींद खराब होती है और इसके लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए।
सुचित्रा ने ट्विटर पर लिखा " सुबह 4 45 पर घर आओ और आक्रामक और कान फोड़ने वाली अजान की आवाज सुनो। जबरदस्ती धार्मिकता थोपने से ज्यादा बेवकूफी भरा काम हो नहीं हो सकता।"
came home at 4.45 am 2 most aggressive/ ear shattering call of azaan. Nothing more lowlife & dumb than such extreme imposed religiousity
— Suchitra (@suchitrak) July 23, 2017
शाहरुख के साथ फिल्म कभी हां कभी ना करने वाली सुचित्रा ने यह भी लिखा कि डीसेंट समय पर अजान से उन्हें कोई आपत्ती नहीं है, लेकिन सुबह 5 बजे पूरे मोहल्ले को इसकी आवाज से उठाना सभ्य नहीं है।
nobody objects to azaan or prayers during decent hours. But to be wakung up entire neighbourhood at 5 am is not civilized https://t.co/PBT94NtuGN
— Suchitra (@suchitrak) July 23, 2017
2 महीने पहले जब सोनू निगम ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था और अपने बाल भी मुंडवा लिए थे। उसके बाद कई दिन तक सोशल मीडिया पर भी हंगामा होता रहा था। अब इस मामले में आगे क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।