फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू इयर की रात शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए अभिनेता

Thu, 01 Jan 2015 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में शिव का रोल निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार की रात उन्हें मुंबई के जुहू में ट्रैफिक पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए हिरासत में लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद अभिनेता पर ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया। वहीं उनपर पुलिस ने दो हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका है। पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला का इसी सर्किल में एक्सीडेंट भी हुआ था।

न्यू इयर की रात को सिद्धार्थ शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे और तभी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका। उनकी जांच करने के बाद कार और लाइसेंस जब्त कर लिया गया। सिद्धार्थ को गुरुवार की सुबह कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में ही सिद्धार्थ जुहू सर्कल पर गंभीर सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जब वो यहां से अपनी गाड़ी में गुजर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला करण जौहर की फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें