अभिनेता शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ एक यंग लड़की नजर आ रही है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी शेखर सुमन ने लिखा है। कौन है, ये लड़की? इस बारे में सोशल मीडिया यूजर्स भी जानना चाहते हैं।
शेखर सुमन सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं। परिवार और अपने बेटे के साथ कभी-कभार तस्वीरें साझा करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद से 36 साल छोटी एक एक्ट्रेस रिया शर्मा के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। आखिर कौन है, ये एक्ट्रेस? क्या है इसका और शेखर सुमन का रिश्ता? और इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने किस तरह के रिएक्शन दिए हैं, जानिए?
विज्ञापन
अभिनेता ने लिखा रिया के लिए खास संदेश
अभिनेता शेखर सुमन ने टीवी एक्ट्रेस रिया शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। इस तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। साथ ही शेखर सुमन ने एक मैसेज भी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है। शेखर लिखते हैं, ‘एक अच्छा दोस्त हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है, आपका हौसला बढ़ता है। एक अच्छा दोस्त आपको दूसरों से पहले अहमियत देता है। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपकी ताकत बनता है।’ इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखा है, ‘कौन है ये।’ इसके बाद वह हंसने वाला इमोजी बनाता है। इसके अलावा एक यूजर ने शेखर सुमन के संदेश पर प्रतिक्रिया दी है और उसे बिल्कुल सही बताया है।
ये खबर भी पढ़ें: Shekhar Suman: शेखर सुमन ने रेखा के साथ की थी पहली फिल्म, दिए थे कई इंटीमेट सीन, नहीं हुई थी कोई दिक्कत
शेखर सुमन से क्या है रिया का नाता
शेखर के संदेश से पता चलता है कि रिया के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। वहीं एक्ट्रेस रिया ने शेखर को अपनी प्रेरणा बताया, शेखर की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। ये बातें सुनकर लगता है कि इनके बीच गहरी दोस्ती है।लेकिन कहानी दरअसल अलग है। रिया शर्मा और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती की चर्चा लंबे वक्त से हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और अध्ययन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन रिया ने हमेशा ही अध्ययन को अपना अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन जब-तब रिया, शेखर सुमन के घर के फंक्शन में अध्ययन के साथ दिख जाती हैं।
रिया शर्मा का करियर फ्रंट
रिया शर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह टीवी पर ‘सात फेरों की हेरा-फेरा’ में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल ‘पिंजरा खूबसूरती का’, ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘ध्रुव तारा-समय सदी से परे’ में अभिनय कर चुकी हैं।