फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता शशि कपूर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्म अभिनेता शशि कपूर को सीने में संक्रमण की वजह से रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मुंबई में बीबीसी संवाददाता मधु पाल के मुताबिक, शशि कपूर का कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

शशि कपूर का उपचार कर रहे डॉक्टर राम नारायण ने बीबीसी को बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

शशि कपूर इसी साल 18 मार्च को 76 साल के हुए हैं। उनका असली नाम बलवीर राज कपूर है।

दीवार, सुहाग, त्रिशूल, नमक हलाल, कभी-कभी, दो और दो पांच, काला पत्थर और सिलसिला शशि कपूर की कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें