बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। खबरों की माने तो मुंबई में समुद्र तट के किनारे बसे अलीबाग में अपना विला बनवाने के लिए उन्होंने जमकर फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि विला बनवाने के लिए शाहरुख ने फर्जी कागजात तैयार करवाए।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के किनारे खेती की जमीन खरीदने के लिए पहले एक कंपनी बनाई। शाहरुख ने जो कंपनी बनाई थी उसे 8.45 करोड़ रुपये का लोन भी दिया, कंस्ट्रक्शन के लिए भी उन्होंने उन तमाम नियमों की अनदेखी की जिसे तटीय इलाकों में निर्माण के लिए ध्यान रखा जाता है।