यूजर्स ने लगाए अनोखे कयास
अभिनेता ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें दो टीन एज लड़के दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस ने कई तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए। एक्टर ने पोस्ट में कहीं अपने बेटे का नाम नहीं लिखा पर फैंस उन्हें और कोंकणा को फिर एक साथ देखकर बेहद खुश हैं।
तस्वीर में एक यूजर ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं आप दोनों को साथ देखकर।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ,'भाभी वापस आ गईं।'
अलग हुए मगर फैमिली हैं
कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनेता रणवीर शौरी से 2010 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद साल 2015 में दोंनो ने तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों मिलकर अपने बेटे हारून की परवरिश करते हैं। अपने बेटे के साथ अक्सर दोनों मौज-मस्ती करते नजर आते हैं।